Uncategorized

हरिद्वार कटारपुर फेरूपुर मार्ग पर गिरे बिजली के पोल, बड़ा हादसा टला

हरिद्वार कटारपुर फेरूपुर मार्ग पर गिरे बिजली के पोल, बड़ा हादसा टला
दिन में गिरते तो हो सकता था बड़ा हादसा, तीन स्कूलों के बच्चे इसी मार्ग से गुजरते हैं


हरिद्वार कटारपुर फेरूपुर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे अचानक बिजली के पोल गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर बिजली के पोल गिरे हैं, उसके आसपास करीब तीन स्कूल स्थित हैं और इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे तथा ग्रामीण आवागमन करते हैं। लोगों का कहना है कि यदि यही घटना दिन के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अब तक लाइन को दुरुस्त करने की कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द गिरे हुए पोल हटाकर विद्युत लाइन को ठीक कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *