Uncategorized

हेड कांस्टेबल रियाज अली की सुरागरसी और उप निरीक्षक हरीश गैरोला की रणनीति से बेनकाब हुआ नशे का नेटवर्क

हेड कांस्टेबल रियाज अली की सुरागरसी और उप निरीक्षक हरीश गैरोला की रणनीति से बेनकाब हुआ नशे का नेटवर्क

गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 960 ट्रामाडोल और 500 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रुड़की नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर पुलिस और एएनटीएफ हरिद्वार की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 960 ट्रामाडोल और 500 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई में एएनटीएफ हरिद्वार के हेड कांस्टेबल रियाज अली की सटीक सुरागरसी और गंगनहर कोतवाली के उप निरीक्षक हरीश गैरोला की प्रभावी रणनीति एवं कार्यशैली को अहम माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में विनीश परमार पुत्र धर्मवीर, निवासी शिवपुर, कोतवाली देवबंद, उम्र 24 वर्ष, जो वर्तमान में गली नंबर 20, कृष्णानगर, कोतवाली गंगनहर में रह रहा था, तथा सुमित कुमार उर्फ बंटी पुत्र मोहकम, निवासी मुबारिकपुर अलीपुर, थाना लक्सर, उम्र 31 वर्ष शामिल हैं।
बताया गया कि नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ हरिद्वार के हेड कांस्टेबल रियाज अली ने लगातार सुराग जुटाए। सूचना को पुख्ता करने के बाद उप निरीक्षक हरीश गैरोला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को रणनीति के साथ सक्रिय किया। गैरोला की निगरानी में टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सही समय पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
उप निरीक्षक हरीश गैरोला की सूझबूझ और मौके के अनुरूप रणनीति के चलते कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया गया। वहीं हेड कांस्टेबल रियाज अली की जमीनी स्तर पर की गई सुरागरसी ने टीम को तस्करों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण कड़ी उपलब्ध कराई। दोनों पुलिस अधिकारियों की आपसी तालमेल और टीमवर्क का नतीजा रहा कि नशीली दवाओं की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी।
कार्रवाई में उप निरीक्षक हरीश गैरोला, कांस्टेबल अजय बिष्ट, एएनटीएफ हरिद्वार के हेड कांस्टेबल रियाज अली और कांस्टेबल नितुल यादव शामिल रहे। पुलिस अब बरामद नशीली दवाओं के स्रोत, सप्लाई चैन और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में सक्रिय लोगों में खलबली मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *