नशे के खिलाफ ANTF का बड़ा वार 16.21 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे
बहादराबाद में कार्रवाई से मचा हड़कंप, नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली की अहम भूमिका
बहादराबाद। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एएनटीएफ हरिद्वार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को कुल 16.21 ग्राम स्मैक बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी बाजार बहादराबाद, थाना बहादराबाद के सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2026 को एएनटीएफ हरिद्वार की टीम ने बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सावेज पुत्र इरफान, उम्र 27 वर्ष, निवासी मस्जिद वाली गली, कस्बा बहादराबाद को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं टीम ने इसी क्षेत्र के रहने वाले नदीम पुत्र सलीम, उम्र 35 वर्ष, निवासी मस्जिद वाली गली, बहादराबाद को भी दबोचा, जिसके कब्जे से 7.63 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
दोनों आरोपियों से कुल 16.21 ग्राम स्मैक बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी बाजार बहादराबाद के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और उनके संपर्कों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता और लगातार की जा रही निगरानी के चलते नशे की खेप के साथ दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली। एएनटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।




