रुड़की कश्यप महासभा उत्तराखंड के तत्वाधान में आज पुरानी तहसील कश्यप धर्मशाला रुड़की में एक सभा का आयोजन किया गया

जिसमें कश्यप समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया जिसमें अरविंद कश्यप प्रदेश अध्यक्ष एस के वर्मा प्रदेश महासचिव राजीव कश्यप प्रदेश संगठन महामंत्री एडवोकेट रमेश चंद्र कश्यप मुख्य कानूनी सलाहकार एवं प्रवक्ता रामप्रसाद कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष हरी लाल कश्यप संरक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा की 80 वर्षों में कश्यप समाज को कोई भी सरकार में हिस्सेदारी नहीं मिली अपने समाज के उत्थान के लिए उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान सरकार कोई कश्यप समाज के लिए बड़ा कदम नहीं उठाती है तो कश्यप समाज आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएगी प्रदेश महासचिव एस के वर्मा ने कहा की हमारे संगठन का उद्देश्य कश्यप समाज के बालक में बालिकाओं के उत्थान के लिए निशुल्क शिक्षा
समाज के हर गरीब व्यक्ति के लिए संगठन तन मन धन से खड़ा रहेगा महासचिव ने कहा कि वर्तमान में कश्यप समाज अपने समाज के उत्थान के लिए जो भी समझ में बुराइयां हैं उनको गांव-गांव जाकर बुराइयों को दूर करने का कार्य करेगा संगठन की मजबूती के लिए गांव से लेकर कस्बे और कस्बे से लेकर शहर तक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य लगातार संगठन में लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे ताकि संगठन मजबूत हो संगठन की पहचान हो प्रदेश महासचिव एसके वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी का धन्यवाद अदा किया




