Uncategorized

रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 600 ने आवेदन किया, 312 का चयन

रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 600 ने आवेदन किया, 312 का चयन

लक्सर। स्वराज फाउंडेशन एवं लक्सर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को JSS नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, रायसी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 600 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया, जिनमें 312 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन हुआ।
रोजगार मेले का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला लक्सर के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है और भविष्य में भी लगातार रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए नियोक्ताओं ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान किए। 312 युवाओं का चयन क्षेत्र में उपलब्ध प्रतिभा और युवाओं की क्षमता का प्रमाण है।
इस अवसर पर JSS पैरामेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ कटार सिंह, अनिल पाराशर, जगमेहर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, संस्था पदाधिकारी, युवा एवं अभ्यर्थी मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि रोजगार मेले की सफलता से उत्साहित होकर लक्सर विधानसभा क्षेत्र में आगे भी रोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *