Uncategorized

20.40 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नारकोटिक्स टीम के रियाज अली की भूमिका अहम

20.40 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नारकोटिक्स टीम के रियाज अली की भूमिका अहम

स्कूटी भी बरामद, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज; ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रुड़की युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली रुड़की पुलिस ने 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुनैद पुत्र रियासत, निवासी खड़ंजा कुतुबपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार को 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस टीम के साथ नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तस्करी के नेटवर्क पर नजर रखने और आरोपी तक पहुंचने में रियाज अली की सक्रियता को पुलिस कार्रवाई की अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बरामदगी: 20.40 ग्राम अवैध स्मैक व एक स्कूटी।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजत, कांस्टेबल अनिल शर्मा तथा नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *