Uncategorized

शिवभक्तों की सेवा में उतरे लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद भंडारे में शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश

शिवभक्तों की सेवा में उतरे लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद भंडारे में शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश

लक्सर। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा और स्वागत के लिए लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ियों की सेवा करते हुए श्रद्धा और सौहार्द का संदेश दिया। विधायक के इस कदम को क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

भंडारे में पहुंचकर विधायक मोहम्मद शहजाद ने शिवभक्तों से मुलाकात की और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा, सद्भाव और भाईचारा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। धार्मिक यात्राएं लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी प्रेम बढ़ाने का अवसर देती हैं।

विधायक मोहम्मद शहजाद लक्सर विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और क्षेत्र के विकास को लेकर सक्रिय रहने के कारण जनसेवक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के प्रयासों के चलते उन्हें ‘विकास पुरुष’ के रूप में भी पहचान मिली है।

भंडारे में विधायक की मौजूदगी के दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लक्सर की पहचान हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से रही है और इस परंपरा को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

शिवभक्तों की सेवा के बहाने विधायक का यह भाईचारे का संदेश क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *