Uncategorized

बाहादुरपुर फाटक पर कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बाहादुरपुर फाटक पर कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सड़क धंसने पर तत्काल किया खतरे का संकेत, कांवड़ियों और राहगीरों ने की जमकर सराहना

लक्सर। बहादुरपुर फाटक के समीप सड़क का किनारा अचानक धंस जाने से किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट ने अपनी सतर्कता, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को समय रहते टाल दिया।

जैसे ही कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट की नजर सड़क के धंसे हुए हिस्से पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए स्वयं मौके पर पहुंचकर ईंट-पत्थरों की सहायता से धंसे हुए हिस्से को चिन्हित किया और सड़क के किनारे स्पष्ट रूप से खतरे का संकेत बना दिया। उनके इस प्रयास से वहां से गुजर रहे कांवड़ियों, दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने का मौका मिला और संभावित बड़ा हादसा टल गया।

कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार भारी आवाजाही के बीच कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट की मुस्तैदी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने उनकी त्वरित कार्रवाई की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क को चिन्हित नहीं किया जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

क्षेत्रवासियों ने भी कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट की संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और सजग पुलिसकर्मी आमजन की सुरक्षा के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *