Uncategorized

कांवड़िए से मारपीट करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तारकांवड़ खंडित होने के बाद भड़की भीड़ ने कांवड़िए को पीटा, कार में भी की तोड़फोड़; अन्य आरोपियों की तलाश तेज

कांवड़िए से मारपीट करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार कांवड़ खंडित होने के बाद भड़की भीड़ ने कांवड़िए को पीटा, कार में भी की तोड़फोड़; अन्य आरोपियों की तलाश तेज

मंगलौर कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि हाईवे फ्लाईओवर के निकट गोल्डन ढाबा के पास कुछ कांवड़िए एक अन्य कांवड़िए के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत करा दिया था।जांच में सामने आया कि अल्टो कार संख्या HR-38AC-7944 का चालक भी शिवभक्त कांवड़िया था, जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली की ओर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के समीप कार की टक्कर एक अज्ञात कांवड़िए की कांवड़ से हो गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी और उसकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।पीड़ित चालक की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में अभियोग संख्या 388/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा उर्फ राजेश निवासी गंगनहर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।हरिद्वार पुलिस की सख्त चेतावनीहरिद्वार पुलिस ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से यात्रा करें। यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने या हिंसा फैलाने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस हर समय तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *