झबरेड़ा में पूर्व अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह खेड़ा के नेतृत्व में हवन-पूजन, नगर की सुख-समृद्धि की कामना झबरेड़ा नगर में पूर्व अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह खेड़ा के नेतृत्व में नगरवासियों के साथ सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना की गई। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।चौधरी मानवेंद्र सिंह खेड़ा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नगरवासी एकजुट होकर नगर देवता भूमिया खेड़ा की पारंपरिक पूजा-अर्चना करते हैं। यह परंपरा नगर में आपसी भाईचारा, सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने का संदेश देती है।उन्होंने प्रार्थना की कि नगर देवता भूमिया खेड़ा का आशीर्वाद सदैव सभी नगरवासियों पर बना रहे तथा झबरेड़ा निरंतर उन्नति, सौहार्द और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और सभी ने हवन में आहुति देकर नगर की खुशहाली की कामना की। अंत में सभी ने “जय भूमिया खेड़ा” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।




