Uncategorized

कोतवाली लक्सर वारन्टी की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु चला अभियान

कोतवाली लक्सर वारन्टी की धरपकड़/गिरफ्तारी हेतु चला अभियानआपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 01 वारन्टी को धर दबोचापुलिस मुख्यालय द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत चलाये गये अभियान को सफल बनाने के लिये व अभियुक्तो/वारन्टियों के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं को शतप्रतिशत तामिल करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा न्यायालय से जारी आदेशिकाओं की तामिल हेतु पुलिस टीमे गठित कर गठित पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 18.07.2026 को थाना लक्सर क्षेत्र से 01 वारन्टी को न्यायालय द्वारा जारी आदेश पर पकडा । वारन्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । वारन्टियों की गिफ्तारी हेतु अभियान जारी है । *नाम वारन्टी* सुखबीर सिंह पुत्र रामस्वरुप निवासी खेडी मुबारिकपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार। *पुलिस टीम -* 1-उ0नि0 प्रदीप कुमार 2-हे0कानि0 स्वदेश कुमार 3-हे0कानि0 आशीष पाण्डे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *