कोतवाली रुड़कीऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाई जारीहरिद्वार पुलिस द्वारा एक वाहन चोर को धर दबोचाआरोपित के कब्जे से मोटर साइकिल बुलेट बरामद
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी
दिनांक 10.07.26 को वादी रामकुमार सैनी पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम शेरपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा कोतवाली रुड़की पर सूचना दी कि दिनांक 4-07- 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल बुलेट मेथाडिस्ट कॉलेज के पास है से चोरी कर ली गई है इसके संबंध में कोतवाली रुड़की पर अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक भजराम चौहान के सुपुर्द की गई।
एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर मोटरसाइकिल बुलेट चोरी की घटना का प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक भजराम चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम के द्वारा पता रसी सुराग रसी एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 12.7.2026 को आरोपित कोशिंदर पुत्र स्वर्ग नरेश कुमार निवासी ग्राम डाडली पोस्ट सिरचांदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को कलियर नहर पटरी से पकडा गया व इसका साथी निवासी बुड्ढा खेड़ा थाना गागालहेडी जिला सहारनपुर की तलाश की जा रही है। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपित
कुशिंदर पुत्र स्वर्ग नरेश कुमार निवासी डाडली पोस्ट सिरचदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार।
बरामद
मोटरसाइकिल बुलेट
पुलिस टीम
उप निरीक्षक भजराम चौहान
हेड कांस्टेबल अरविंद
कांस्टेबल राजेश देवरानी




