बहादराबाद 14 मार्च ( महिपाल ) सिडकुल कि पेनासोनिक फैक्ट्री कर्मचारी की रानीपुर झाल के पास आमने सामने की टक्कर से मौत हो गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी जगजीत सिंह को अचानक पथरी का दर्द होने लगा जिसे भूमानद चिकित्सालय एम्बुलेंस की मदद से लेजाया जा रहा था, जैसे ही एम्बुलेंस रानीपुर झाल के पास पहुंची ओर चिकित्सालय की ओर मुड़ने लगी तभी दिल्ली से हरिद्वार जा रही तेज रफ़्तार आई टेन कार ने एम्बुलेंस को जोरदार टककर मर डी जिससे एम्बुलेंस पलट गई ओर उसने सवार कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एम्बुलेंस चालक सहित कार स्वर लोग भूरी तरह घायल हो गए l सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकत्सालय में भारती कराया हैं ओर मृतक के शव को पंचनामे के बाद पोस्ट मरयम के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवा दिया हैं l




