Uncategorized

सड़क किनारे खड़ी कार में बैठा मिला संदिग्ध, तलाशी में कब्जे से 980 ग्राम हैरोइन बरामद

कोतवाली गंगनहर*कप्तान नवनीत सिंह का नशा तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक* *सड़क किनारे खड़ी कार में बैठा मिला संदिग्ध, तलाशी में कब्जे से 980 ग्राम हैरोइन बरामद**कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम* *तस्कर के कब्जे से बरामद की गई हैरोइन की बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये के करीब**पुलिस ने करोड़ों की हैरोइन के साथ तरण तारण पंजाब निवासी तस्कर को धर दबोचा* *हैरोइन खरीदने और बेचने वालों पर भी हरिद्वार पुलिस कसेगी शिकंजा*अवैध एवं आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों पर लगाम लगाने एवं नशा तस्करी रोकने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर जनपद हरिद्वार पुलिस लगातार विभिन्न स्तर से प्रयास कर रही है।ताजातरीन कार्यवाही के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने दौराने चैकिगं दिनाँक 06.07.2026 को लाठरदेवा अंडर पास खडी कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह नि0 ग्रामनारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब उम्र 38 वर्ष जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। घेर घोटकर पकड सख्ती से पूछताछ करने तथा जामा तलाशी लेने पर आरोपी गुरविन्दर की गाडी के डैसबोर्ड में पन्नी में रखी 980 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0- 249/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से उपरोक्त अवैध हैरोइन को खरीदकर रूडकी में बेचने लाया था।

जिस सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही रही है।*नाम पता आरोपी*1- गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह नि0 ग्रामनारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब उम्र 38 वर्ष*बरामदगी*980 ग्राम अवैध हैरोइन *पुलिस टीम गंगनहर-*1- प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव 2- वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार 3- उ.नि. पंकज कुमार (प्रभारी चौकी पुरानी तहसील)4- युनुस हेड कान्सटेबल बेग 5- अशोक हेड कान्सटेबल तिवारी 6- कान्सटेबल देवेश सिहं 7- कान्सटेबल नितिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *