संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त, डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
मुजफ्फरनगर
मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को तहसील जानसठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के आरंभ में मंडलायुक्त को पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


