Uncategorized

धारा 84 बीएनएसएस के तहत न्यायालयी वारंट की तामील, आरोपियों के घरों पर चस्पा किए गए नोटिस

धारा 84 बीएनएसएस के तहत न्यायालयी वारंट की तामील, आरोपियों के घरों पर चस्पा किए गए नोटिस

लक्सर (फरमान खान) मुकदमा अपराध संख्या 450/26 में वांछित आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 बीएनएसएस के वारंट की तामील हेतु पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के निवास स्थानों पर नोटिस चस्पा किए।पुलिस के अनुसार मुकदमे में नामजद अभियुक्त जाहिद पुत्र यासीन, साजिद पुत्र जाहिद, राशिद पुत्र जाहिद, हुसन अली पुत्र जाहिद, खुर्शीद पुत्र जाहिद, सुभान पुत्र सईद, मन्नान पुत्र सईद, आरिफ पुत्र इलियास तथा इलियास पुत्र यासीन के विरुद्ध माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई की गई।इस दौरान उप निरीक्षक दीपक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित आरोपियों के घरों पर पहुंचकर न्यायालयी नोटिस चस्पा किए तथा नियमानुसार मुनादी एवं अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण कराया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रियाज अली, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश तथा कांस्टेबल सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन कराया जा रहा है तथा आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए विधिक प्रक्रिया के तहत सूचित किया गया है। यदि निर्धारित समयावधि में आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा न्यायालयी आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *