Uncategorized

विश्वपर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। खानपुर 4 जून 2026 को 84 बटालियन एन0सी0सी0 रूड़की, कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देशानुसार भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर

विश्वपर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। खानपुर 4 जून 2026 को 84 बटालियन एन0सी0सी0 रूड़की, कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देशानुसार भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में एन0सी0सी0 कैडेटस द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को बड़ी धूमधाम मनाया गया,

भगवान शंकर इंटर कॉलेज के प्रांगण में कैडेटों द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को यह शपथ लेनी चाहिए कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और जितने भी पेड़ इस अवसर पर लगे उनकी देखरेख सुरक्षा के जिम्मेदारी भी हमारी होगी पेड़ पौधे हरियाली का प्रतीक है आज के दिन हमें प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए फलदार वृक्ष लगाने चाहिए और अपने पर्यावरण को सुंदर बनाना चाहिए सेकिंड ऑफिसर आलोक भूषण ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभ कामनाये दी,इस सवसर पर एनसीसी कैडेट खुशी, सानू, विनय ऋतिक,सचिन आयुष सचिन अभय अंकुर आदि एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण दिवस में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *