जनप्रतिनिधियों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विधायक शहजादविधानसभा अध्यक्ष को सौंपा विशेषाधिकार हनन का पत्र, शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोपलक्सर (फरमान खान) लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने जनपद हरिद्वार के शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी अमित कुमार चंद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण को विशेषाधिकार हनन का पत्र सौंपा है। विधायक शहजाद ने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि धूमिल करने की नीयत से दुर्भावनापूर्ण कृत्य किए गए, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सदन की गरिमा के खिलाफ हैं।विधायक शहजाद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोच्च होता है और किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने का प्रयास बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि विधानसभा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपनी सीमाएं लांघकर दुर्भावनापूर्ण कार्य करेगा तो उसके खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। विधायक शहजाद ने विश्वास जताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं विधायक शहजाद के समर्थकों ने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए उठाया गया मजबूत कदम बताया है।




