लक्सर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार। लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशों को सत प्रतिशत तामिल किए जाने हेतु निर्देश किया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक अजय कुमार कोतवाली लक्सर कनिष्ठ दीवान सिंह कोतवाली लक्सर कनिष्ठ अरुण कुमार कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा 6 अप्रैल को छापेमारी कर वारंटी हरपाल पुत्र जगराम निवासी ग्राम कुड़ी भगवानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोसियारी ने बताया कि वारंटी हरपाल पुत्र जगराम निवासी ग्राम कुड़ी भगवानपुर थाना लक्सर को माननीय न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




