थाना झबरेडा पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुये एक आरोपी को धर दबोचा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 7.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम कोटवाल आलमपुर पंचायत घर के पास अवैध सट्टे की खाई बाड़ी कर सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 सुखपाल को गिरफ्तार कर कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 940/ रू0 नगद काफी पैन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाने पर अ०स०59/26 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई।*गिरफ्तार आरोपी-*1- सुखपाल पुत्र सेवाराम निवासी कोटवाल आलमपुर थाना झबरेड़ा हरिद्वार ।*बरामदगी*- सट्टा पर्ची व नगद 940/-रु०*पुलिस टीम-*1-हे0का हरेंद्र सिंह 2-कानि0 बलदेव सिंह




