Uncategorized

फोनिक्स यूनिवर्सिटी में डॉक्टर सिमरन और पारुल का हुआ सम्मान,इंजीनियर चैरब जैन ने दी बधाई

रुड़की।फोनिक्स यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर सिमरन और पारुल का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप जलाकर किया गया।इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन,मुख्य सलाहकार डॉक्टर केके गौतम और कैंपस निदेशक डॉक्टर भुवनेंद्र चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम का संयोजन आयशा अंसारी ने किया।मंच संचालन डॉक्टर प्रभा परमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महिला कर्मियों के लंबे समय से योगदान और उनकी निष्ठा की सराहना कर दो विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा के लिए डॉक्टर सिमरन चौधरी और प्रशासनिक कार्यों के लिए पारुल सैनी सम्मानित किया गया,वहीं दूसरी ओर विश्व कप की शानदार जीत पर इंजीनियर चैरब जैन ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आतिशबाजी कर समर्थकों के साथ खुशियां मनाई। इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि भारतीय टीम के विश्व कप मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन को पूरे देश का नाम रोशन किया है और इन खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत ही भारत ने विश्व विजेता बनकर इतिहास रचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *