अपर उप निरीक्षक पद पर प्रमोट हेड कांस्टेबल को कप्तान ने पहनाए स्टार
पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर हेड कांस्टेबल से अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए गए जनपद हरिद्वार में तैनात जवान धनवीर कुमार को आज एसएसपी नवनीत सिंह से भेंट करने हेतु पुलिस कार्यालय पर पहुंचे।इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा प्रमोट जवान को स्टार पहनाकर मिठाई खिलाते हुए प्रमोशन की बधाई दी गई तथा पदोन्नति के साथ-साथ मिली जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया।उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सदर एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेl




