Haridwar News

जैसे जैसे भेल में यूनियन मान्यता के चुनाव 23 जून को पास आते जा रहे हैं चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है।


जैसे जैसे भेल में यूनियन मान्यता के चुनाव 23 जून को पास आते जा रहे हैं चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उसी कड़ी में एचएमएस यूनियन ऑफिस पर टीम एचएमएस के घटक सहयोगी संगठनों द्वारा एक कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम मजदूर वाद के नारे पर कई संगठनों से छोड़कर आए साथियों का स्वागत किया गया एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएन यादव, प्रेमचंद सिमरा, संदीप मलिक, राधेश्याम सिंह, रामकुमार ने की। जिसमें श्रमिकों में गर्मजोशी के साथ मंच संचालन नफीस अहमद ने किया। जिसमें मुख्य वक्ता सुभाष पुरोहित ने कहा राजनीतिक दलों के पिछलग्गु संगठनों व क्षेत्रीय संगठनों एवं व्यक्तिवादी संगठनों के पीछे लगने से सिर्फ उन्हीं का विकास होता है एवं मजदूर वाद को शोषित किया जाता है। इसलिए अब समय आ गया है इस प्रकार के संगठनों को आगे ना लाया जाए। परितोष ने कहा जातिवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने वाले संगठनों को अब ठिकाना लगाने का समय आ गया है। पंकज शर्मा ने कहा एच एम एस एक केंद्रीय गैर राजनीतिक संगठन है सरकार किसी की भी हो अगर मजदूर हितों पर कार्य नहीं करेगी तो एच एम एस सर्वप्रथम पूरे राष्ट्र में उनके विरोध में खड़ी होगी एवं संगठन की पूर्व की उपलब्धियों से अवगत कराया। मोहित शर्मा ने कहा ज्वाइंट कमेटी में बैठी हुई पहले नंबर की यूनियन ने सदैव अधिकारियों से मिलकर मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं कोई यहां कटौती कराने का काम कराया है उन्हें संयुक्त समिति से बाहर कराने का समय आ गया है। कार्यक्रम संयोजक मनीष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में यशोदा नंदन, गौरव ओझा, विकास सैनी व पवन वर्मा ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में वीरेंद्र चौहान, नरेश सिंह, सचिन, प्रदीप बिष्ट, राजीव, अतुल राय, अनुराग, सचिन राठी, अशोक, पवन, नरेश नेगी, हेम प्रताप सैनी, आशुतोष, गुरु प्यार, संजय, इब्राहिम, शानू, गौरव, मुकेश, ऋषि पाल, बालेंद्र गुरुदत्त, हर प्रताप, भानु, अखिल घोड़ियाल, पौरुष, भगवती, सुरेश, गोपीचंद, अनिल प्रहलाद, नेत्रपाल, सुमित, दिनेश, मनीष, फिरोज, राजपाल, रविंदर, पंकज गौतम, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *