हरिद्वार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर में आयोजित किया गया थाना दिवस

रानीपुर कोतवाली में थाना दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मे मातहत संग सुनी पीडितो की शिकायतें,मौके पर समस्याओ का निवारण/ निस्तारण कर पीड़ितों को किया गया l लगभग तीन लाख की कीमत के 13 मोबाईल फोन उनके स्वामियों को दिए गए lमुख्यालय स्तर पर जारी निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आज थाना प्रांगण में “थाना दिवस” का आयोजन कर प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई की और कुछ शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उक्त थाना दिवस के आयोजन के उपरांत रानीपुर पुलिस ने विभिन्न लोगो के गुम हुये करीब 02 लाख 98 हजार रूपये के कुल 13 मोबाइल फोन को सी ई आई आर पोर्टल के माध्यम से बरामद किए मोबाइल फोनों को उनके स्वामियो के सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरो पर मुस्कान लौटी।



