Uncategorized

lउड़ान स्कॉलरशिप में मेधावियों की जीत।शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में Era International Public School की ‘उड़ान स्कॉलरशिप’ परीक्षा में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की।

lउड़ान स्कॉलरशिप में मेधावियों की जीत।शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में Era International Public School की ‘उड़ान स्कॉलरशिप’ परीक्षा में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा सहारा माना जा रहा है।अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूलों की महंगी फीस के कारण गरीब और मजदूर वर्ग के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने से वंचित रह जाते हैं। उड़ान स्कॉलरशिप ने इस बाधा को काफी हद तक दूर किया है। अब ऐसे परिवार भी अपने बच्चों को निजी विद्यालय में पढ़ाने का सपना पूरा कर पा रहे हैं और बच्चे खुलकर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।उड़ान स्कॉलरशिप के घोषित परिणामों में लक्ष्य ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य ने 95 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा जैद अंसारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और प्रतिभा के आगे आर्थिक सीमाएँ टिक नहीं पातीं। छात्रों ने कहा कि इस स्कॉलरशिप से उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।विद्यालय के निदेशक राव शफात अली ने बताया कि यह स्कॉलरशिप किसी एक समुदाय या वर्ग के लिए नहीं है। इसमें हर जाति और हर वर्ग का बच्चा भाग ले सकता है। जितनी अधिक प्रतिभा, उतना अधिक लाभ—इसी आधार पर छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। उन्होंने कहा कि कई बच्चे केवल पैसों के अभाव में अपनी प्रतिभा को दबा देते हैं, ऐसे बच्चों को आगे लाने के लिए यह पहल शुरू की गई है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, उड़ान स्कॉलरशिप पूरी तरह मेरिट आधारित है। योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत तक फीस माफी, निःशुल्क पुस्तकें व स्टेशनरी, प्रमाण पत्र और करियर गाइडेंस जैसी सुविधाएँ दी जा रही हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष लाभ भी शामिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *