लंढौरा में बिजली बिल बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई, मीटर उतारने की प्रक्रिया जारी लंढौरा में विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम इस समय नगर क्षेत्र में बकाया धारकों के कनेक्शन से मीटर उतारने की कार्रवाई कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से अपना विद्युत बिल जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया बिजली बिल जल्द से जल्द जमा कर दें।विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकायेदारों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।




