Uncategorized

रामपुर मनिहारान थाना अध्यक्ष को तोमर संगठन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन रामपुर बस स्टैंड पर अतिक्रमण मार्केट की अवैध गतिविधियों और पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं सौरभ त्यागी

रामपुर मनिहारान थाना अध्यक्ष को तोमर संगठन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापनरामपुर बस स्टैंड पर अतिक्रमण मार्केट की अवैध गतिविधियों और पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं:सौरभ त्यागीआवारा लड़कों का बच्चों को परेशान करने बुलेट से पटाखे की आवाज निकालना कानून व्यवस्था पर सवाल:मुजीबुर्रहमान नागल:भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी और मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान ने रामपुर मनिहारान थाना अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने रामपुर बस स्टैंड पर अतिक्रमण, मार्केट की अवैध गतिविधियां और पुलिस की लारवाही जैसी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि रामपुर बस स्टैंड पर अतिक्रमण की वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, और मार्केट सोमवार को बंद के बावजूद भी खुलती है। इसके अलावा, उन्होंने मलीपुर चौकी इंचार्ज के व्यवहार को भी सही नहीं बताया है।भाकियू तोमर के नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए, और अगर ऐसा नहीं होता है, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *