उत्तर प्रदेश से अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्तो को झबरेडा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
अवैध शराब की तस्करी रोकने व उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के क्रम में थाना झबरेडा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर कोटवाल नहर पुलिया से अभियुक्त रोहित व गोकलपुर ईंट भट्टा के पास से अभियुक्त विकास को कम्रश 24व26 टेट्रा पैक मार्का महबूबा देशी शराब उत्तर प्रदेश निर्मित के तस्करी कर मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त गण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- विकास पुत्र जोरा सिंह
2-रोहित पुत्र तेल राम निवासी गण ग्राम बूडपुर थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार ।
बरामदगी
50 टेट्रा पैक मार्का महबूबा देशी शराब उत्तर प्रदेश निर्मित ।
मोटरसाइकिल नंबर यूके 17 पी- 5365
पुलिस टीम
01-हेड कानि० हरेंद्र कुमार
02-हेड कानि०सोहन नेगी
03-कानि0 कलम सिंह
04- कानि0 मुकेश तोमर




