Uncategorized

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर आज शब्द संसार साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था, मुजफ्फरनगर तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नीरज गौतम के आवास पर एक अत्यंत हृदयस्पर्शी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अटल जी की अमर रचनाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना था। अटल बिहारी की कविताओं ने न केवल राजनीति को नई ऊँचाई दी, बल्कि साहित्य जगत में भी एक अलग पहचान बनाई। इस अवसर पर उपस्थित कवयित्रियों ने उनकी चुनिंदा रचनाओं का पाठ कर भावुक कर दिया। गोष्ठी में शामिल प्रमुख कवयित्रियों में सविता वर्मा (ग़ज़ल प्रस्तुति के साथ), नीरज गौतम, ईशा गौतम, कनिका वर्मा, पूनम त्यागी, सभी ने अपने शब्दों से अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक अभियान को साहित्य से जोड़ने का अनूठा प्रयास भी रहा, जिसमें महिलाओं की रचनात्मकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *