Uncategorized

विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर थाना झबरेड़ा में गोष्ठी का आयोजन

विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर थाना झबरेड़ा में गोष्ठी का आयोजन

झबरेड़ा।
विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर थाना झबरेड़ा परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम एवं सिख समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों को अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया तथा अल्पसंख्यक आयोग के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अल्पसंख्यक आयोग समाज के कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है।

कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *