Uncategorized

थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर मे शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग घर में रखा लाखों का सामान आग में जलकर हो गया खाक l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर मे शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग घर में रखा लाखों का सामान आग में जलकर हो गया खाक l

जनपद हरिद्वार के थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग,घर में रखा लाखों का सामान जलकर हो गया खाक वही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया.जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है वही दरअसल, फायर स्टेशन रुड़की पर स्थापित एमडीटी को सूचना मिली कि थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में एक घर में आग लगी है. सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. घटनास्थल पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *