दिल्ली गेट से 28 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील
आगरा। थाना हरी पर्वत क्षेत्र स्थित दिल्ली गेट से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मथुरा जनपद के तहसील महावन स्थित ग्राम ब्योहि निवासी गगन कुमार (28 वर्ष), पुत्र श्री कालीचरण अपने पिता के साथ दवाई लेने दिल्ली गेट आया था। गगन कुमार की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसका इलाज दिल्ली गेट, आगरा से चल रहा है।
शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे से गगन कुमार अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता कालीचरण ने थाना हरी पर्वत में पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
परिजनों ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति गगन कुमार को ढूंढकर लाएगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।
📞 संपर्क नंबर: 94123-00718, 84459-65574




