Uncategorized

फोनिक्स यूनिवर्सिटी में रक्तदाताओं ने नब्बे यूनिट रक्त किया एकत्रित,रोटरी क्लब रुड़की सामाजिक व जनहित कार्यों में अग्रणी,ई०चैरब जैन

फोनिक्स यूनिवर्सिटी में रक्तदाताओं ने नब्बे यूनिट रक्त किया एकत्रित,रोटरी क्लब रुड़की सामाजिक व जनहित कार्यों में अग्रणी,ई०चैरब जैन


रुड़की।रोटरी क्लब रुड़की द्वारा फोनिक्स यूनिवर्सिटी,इमलीखेड़ा में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें नब्बे यूनिट रक्त जमा हुआ,जो रोटरी क्लब द्वारा जनहित के लिए किए गए कार्यों पर निर्धारित है।कार्यक्रम संयोजक ई०चैरब जैन ने कहा कि रोटरी अपने जनहित कार्यों के द्वारा सम्पूर्ण विश्व में सेवाभाव से कर रहा है।

सुभाष सरीन ने कहा रक्तदान शिविर का जिस तरह का आयोजन फोनिक्स यूनिवर्सिटी में ई०चैरब जैन ने किया है,वह सराहनीय है।रोटरी अध्यक्षा रीना नैथानी ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि सभी रक्तदाता देश की अमूल्य निधि हैं,जो दूसरों के जीवन को बचाने के लिए रक्त दान,महादान को परिभाषित कर रहे हैं।हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए,इससे रक्तदाता को भी लाभ होता है।शरीर से पुराना रक्त निकलकर नया बनता है,

रक्त गाढा नहीं होता,जिससे रक्तचाप की समस्या नहीं होती,नसों में रक्त संचार में लाभ होता है।निकले हुए रक्त की पूर्ति दो तीन माह में पूरी होकर पुनः रक्त दान कर सकते हैं।निधि शांडिल्य ने फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चैयरमेन ई०चैरब जैन एवं यूनिवर्सिटी के सभी स्टाफ का एवं सभी रक्तदाताओं का इस सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर प्रेम चंद सैनी,आरसीसी अध्यक्षा श्रीमती सर्वेश गोस्वामी सहित कई रोटेरियन एवं यूनिवर्सिटी स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने नब्बे यूनिट रक्तदान किया।इस अवसर पर प्रोफेसर राजेश चन्द्रा,विरेन्द्र जैन,प्रेम सरीन,नीलम शर्मा,दिलीप प्रधान,अल्का मित्तल, डॉ०अरुण त्यागी,ममता सैनी व प्रेम चंद सैनी आदि उपस्थित रहे।अंत में फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन ई०चैरब जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा रक्तदवीरों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनका सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *