Uncategorized

लकसर । प्राइवेट विद्यालय संचालकों ने किया समिति का गठन मंगलवार कोप्राइवेट स्कूल संचालको ने एक बैठक का आयोजन

लकसर । प्राइवेट विद्यालय संचालकों ने किया समिति का गठन मंगलवार कोप्राइवेट स्कूल संचालको ने एक बैठक का आयोजन होली एजुकेशन जूनियर हाई स्कूल में किया गया। इस दौरान स्कूलों की आवाज उठाने के लिए एक समिति का गठन भी किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से धर्मपाल सैनी को अध्यक्ष बनाया गया।
मंगलवार दोपहर आदर्श हाई स्कूल के प्रबंधक अरविंद अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों की अपनी अपनी समस्याएं रहती है। एक एक कर समस्या को विभागीय अधिकारियों के सामने रखना संभव नहीं होता। इसलिए स्कूलों की आवाज उठाने के लिए समिति का गठन किया गया है। इस दौरान धर्मपाल सिंह सैनी को अध्यक्ष, सत्यवीर सिंह को उपाध्यक्ष, नरेंद्रपाल सिंह कोषाध्यक्ष सचिव सुभाष सैनी और उपसचिव सतीश कुमार को बनाया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मपाल सैनी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। और स्कूलों की समस्या को अधिकारियों के सामने रखकर उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे।इसके अलावा जावेद अली, दिनेश कुमार, मज़हिर हसन, सतीश शर्मा, नैनसिंह, संजय कुमार को सदस्य बनाया गया। इस दौरान सुभाष सैनी, रवीश सैनी, सुल्तान, दिनेश, राजबीर सिंह, सुशील कुमार, अजय त्यागी, सोमदत्त, प्रमोद कुमार, अंतिम सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *