जिला बिजनौर थाना मंडावर क्षेत्र में प्रेस क्लब पत्रकार एकता संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न
मंडावर। क्षेत्र के गांव शेखूपुर में बलधार राजपूत के आवास पर प्रेस क्लब पत्रकार एकता संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विनीत चौधरी ने की, जिसमें संगठन से जुड़े सभी पत्रकार मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार जितेंद्र सिंह उपाध्याय को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके कार्य और ईमानदारी को देखते हुए संगठन के पत्रकारों ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद जितेंद्र सिंह उपाध्याय ने कहा कि सभी पत्रकार भाई एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और समाज की सच्चाई को बेझिझक सामने लाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों का कर्तव्य है कि वे दबे-कुचले लोगों की आवाज को उठाएं और समाज में हो रहे अपराधों को जनता व सरकार के सामने रखें। बैठक में प्रत्येक पत्रकार को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया और ईमानदार छवि बनाए रखने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर नरेश शर्मा, विनीत चौधरी, राजीव चौधरी, रक्षक राजपूत, दिवेश राजपूत, मोनू कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।



