Uncategorized

अनाया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय कुलबीर सिंह की पूण्य स्मृति में आयोजित हुआ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों सम्मान समारोह

रुड़की।अनाया चैरिटेबल ट्रस्ट,रुड़की द्वारा स्वर्गीय कुलवीर सिंह पुण्य स्मृति में नगर निगम सभागार रुड़की में प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह वर्ष-2025 का भव्य आयोजन किया गया

,जिसमें मुख्य अतिथि रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल तथा अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर पारुल ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध राकेश उपस्थित रहे।समारोह में रुड़की क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10-वीं एवं 12-वीं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया,साथ ही श्रेष्ठ शिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन से न केवल स्वयं,बल्कि पूरे समाज का गौरव बढ़ाते हैं।वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान देना उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक होता है।डॉक्टर पारुल ने बताया कि युवा पीढ़ी को सही दिशा और प्रोत्साहन देना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।सचिव डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा का असली मूल्य तभी है जब वह चरित्र,अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता को साथ लेकर चलती है।संरक्षक धीर सिंह ने कहा कि बच्चों की सफलता समाज की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे सहेजना और बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजेश कुमार ने किया।कार्यक्रम समापन पर डॉक्टर पारुल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निधि त्यागी, शसंरक्षक धीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक,अभिभावक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *