ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही5 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को लिया हिरासत में
माननीय मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ द्वारा जारी “ ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना पथरी द्वारा दिनांक 31.07.25 को थाना क्षेत्रान्तर्गत गश्त/चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे।
जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा मौके पर से 05 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
नाम पता आरोपी
1.अशोक गिरी पुत्र रामानन्द महाराज निवासी सुकरासा थाना पथरी हरिद्वार
2.जोनी पुत्र बोघीनाथ निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी।
3.निटठन पुत्र मामनाथ निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी।
4.अर्जुन पुत्र कल्पिनाथ निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी।
5.राहुल नाथ पुत्र राकेश नाथ निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी।
पुलिस टीम
(1) व0उ0नि0 यशवीर सिंह थाना पथरी
(2) उ0नि0 रोहित कुमार
(3)कानि0 नारायण सिंह
(4) कानि0 जयपाल चौहान
(5)कानि0 दौलतराम थाना



