समाजवादी पार्टी में राहुल ठाकुर चरथावल ब्लाक अध्यक्ष व जुल्फिकार कुरैशी शाहपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के तहत समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने चरथावल सपा विधायक पंकज मलिक की संस्तुति पर ग्राम गुनियाजुड्डी निवासी राहुल ठाकुर को समाजवादी पार्टी का चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष व जुल्फिकार कुरैशी को समाजवादी पार्टी शाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवमनोनीत चरथावल सपा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल ठाकुर व शाहपुर सपा नगर अध्यक्ष जुल्फिकार कुरैशी को उनके समर्थकों के समक्ष मनोनयन पत्र सौंपते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि प्रत्येक नगर व ब्लॉक स्तर से लेकर जॉन व सेक्टर में भी समाजवादी पार्टी को बेहद मजबूत करने के क्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण आशा है कि नव मनोनीत पदाधिकारी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेता सत्येंद्र पाल इमलाक प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष बुढ़ाना अकरम खान, हनीफ इदरीसी, नदीम मलिक, हनीफ इदरीसी, सलीम कुरैशी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




