ताज ज़िया नंबरदार बने समाजवादी पार्टी बुढ़ाना नगर अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के क्रम में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने बुढ़ाना समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष ताज ज़िया नंबरदार को नियुक्त किया है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने ताज नंबरदार को बुढ़ाना समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि आने वाले समय में संविधान बचाने तथा पीडीए के अधिकारों के संघर्ष की तैयारी को देखते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के तहत ताज नंबरदार को बुढ़ाना नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने सपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से जनता के हितों के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पवार नीटू,श्री कांत त्यागी,जिला सचिव फिरोज अख्तर पप्पू,हुसैन राणा भी मौजूद रहे।




