Uncategorized

करोड़ों की धोखाधड़ी में जेल में बंद अनीस के रिहा होते ही समर्थकों ने दिखाई गुंडई,एसएसपी के निर्देश पर मुकद्दमा हुआ दर्ज

रुड़की।कभी नगर विधायक का खासम खास रहा और स्वयं को विधायक प्रतिनिधि बताने वाला करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में करीब सवा साल से जेल में बंद कान्हापुर निवासी अनीस आखिर जमानत पर जेल से रिहा हो ही गया।रुड़की उपकारागार से जमानत होने पर बाहर आने के बाद जहां दर्जनों समर्थकों ने उसका बड़ी गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया,वहीं उसकी रिहाई की खुशी में जमकर आतिशबाजी भी की गई,जिससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई और आने-जाने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा,यही नहीं बल्कि आरोपी ने अपनी गाड़ी पर विधायक प्रतिनिधि का बोर्ड लगाकर होटल बजाते हुए माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का भी उल्लंघन कर समर्थकों के साथ रैली निकाली।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर अनीस तथा उनके समर्थकों के खिलाफ गंगनहर में मु०अ०सं०190/192/188 बीएनएस पंजीकृत किया गया है।अनीस तथा उसके समर्थकों और उसके वाहनों में लगे हूटर के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई जुटाई जा रही है।पुलिस के अनुसार कथित विधायक प्रतिनिधि अनीस पुत्र यामीन,ग्राम कन्हापुर निवासी की जेल से छूटते ही एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।अब देखना यह होगा कि पुलिस द्वारा इस कथित विधायक प्रतिनिधि पर कब तक करवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *