Uncategorized

जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन, 200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग

जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन, 200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग

मुज़फ्फरनगर
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुज़फ्फरनगर में आज दिनांक 4 जून 2025 को योग महोत्सव के अंतर्गत भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन की अध्यक्षता में किया गया। योग शिविर का संचालन योगाचार्य श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा किया गया, जिसमें योग प्रोटोकॉल के अनुसार ताड़ासन, त्रिकोणासन, चक्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान एवं प्रणाम जैसे योग अभ्यास कराए गए। योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के विषय में विस्तृत जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई। इस आयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों समेत लगभग 200 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि हम प्रतिदिन नियमित रूप से एक घंटा योग करें, तो असाध्य रोगों से भी मुक्ति पाई जा सकती है। योग न केवल भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम भी है।” कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सोनाली सिंह एवं वर्षा सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा और योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *