Uncategorized

गुम्मावाला माजरी मे 32 वर्षीय विवाहिता का शव पंखे पर झूलता मिला..मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर लगाया हत्या करने का आरोप l

गुम्मावाला माजरी मे 32 वर्षीय विवाहिता का शव पंखे पर झूलता मिला..मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर लगाया हत्या करने का आरोप l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
पिरान कलियर।कलियर थाना की ईमलीखेडा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुम्मावाला माजरी मे एक विवाहिता का शव पंखे पर झूलता मिला है,सुबह जब सुसरालयो ने विवाहिता को पंखे पर झूलता देखा तो उनके होस उड़ गयें।सूचना पाकर विवाहिता के मायके वाले विवाहिता की सुसराल पहुंचे और उन्होंने सुसराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है,जबकि सुसराल पक्ष आत्महत्या करना बता रहा है।घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर विवाहिता के शव को अपनें कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल रूड़की भेजने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टिगरी थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती की शादी हिंदू रितिवाज के साथ दस वर्ष पूर्व राजीव सैनी निवासी ग्राम गुम्मावाला माजरी थाना कलियर जनपद हरिद्वार के साथ हुई थी।बीती रात उक्त 32 वर्षीय विवाहिता का शव छत के पंखे पर झूलता मिला है,जब सुबह सुसराल वालों ने विवाहिता को पंखों पर झूलता देखा तो उनके होस उड़ गयें।सूचना पाकर मायके वालें भी विवाहिता की सुसराल पहुंचे और उन्होंने ने सुसराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है,जबकि सुसराल पक्ष आत्महत्या करना बता रहा है।मृतका के दो बच्चे भी हैं ।थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,उक्त मामले मे अभी तक किसी की और से कोई तहरीर नही आई है।बाकी मामले की जांचपड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *