Uncategorized

टप्पेबाजी गिरोह के तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे।

टप्पेबाजी गिरोह के तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे। ।लक्सर वादी दीपक कुमार निवासी शारदा नगर ज्वालापुर हरिद्वार हाल पता सुल्तानपुर निकट शिक्षा राज इंटर कॉलेज सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार ने थाने पर तहरीऱ देते हुए बताया कि दिनांक 27.5. 2025 को आदि की गाड़ी Ertiga संख्या uk08 BD 5618 जो दुकान के बाहर खड़ी थी गाड़ी में रख बैग में 250000 रुपए व कुछ कागजात भी रखे थे। जो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए, तहरीर पर थाना लकसर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उच अधिकारियों को सूचना दी गई, जिस पर घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिद्वार द्वारा शीघ्र अनावरण हेतु कोतवाली लक्सर को निर्देश जारी किया गया। जिसका अनुपालन करते हुए घटना की शीघ्रता अनावरण में अभियुक्त की गिरफ्तरीय माल बरामदगी हेतु लकसर थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमे गठित की गई, गठित पुलिस टीमों द्वारा आस पास क्षेत्र में इस तरह की टेंप्पेबाजी घटना पर भी नजर रखते हुए सीसीटीवी फुटेज व पताऱसी सुरागरसी व अन्य माध्यम से तस्दीक कर दिनांक 4.5. 2025 को चोरी के माल सहित अभियुक्त गणो को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त में (१) सुरेश पुत्र माकसामी जो निवासी बैरागी थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र 45 वर्ष (2) रितिक पुत्र दीपक हाल निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष (3) एक विधि विवादित किशोर शामिल है जिनके पास से रितिक से बरामद 40100 व एक पैन कार्ड वादी दीपक कुमार का, (2) अभियुक्त सुरेश से बरामद30010 रुपए एक चेक बुक पीएनबी बैंक व एक मदद नाजयज चाकू (3) विधि विवादित किशोर से बरामद30050 रुपए व एक आधार कार्ड वादी दीपक कुमार का बरामद किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाजा पर मु ०अ० स० 475/25 धारा 303(2)/ 317(2)/3(5) बी०एन०एस०व 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष समक्ष पेश किया जा रहा है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल है उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी कोतवाली लक्सर, मनोज मीनान कोतवाली लक्सर, मोहन खोलिया कोतवाली लक्सर, अरविंद चौहान कोतवाली लकसर, गंगा सिंह कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *