आपस में झगड़ा कर 11लोगो के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज बहादराबाद। पुलिस ने दो पक्षों में हुए आपस में झगड़ा करने वालों को 11 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा मुकदमा दर्ज किया है। गोविंदपुर निवासी सचिन कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वाजिदपुर ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह अपने खेत में पानी देखने के लिए गए थे कि समय लगभग 6:10 बजे सुबह पहले से घात लगाए बैठे अजय , दीपक , राजकुमार , सौरण , राजेश , पल्टुराम, पंतराम , अश्वनी , प्रवीण जो कि हमारे गांव के रहने वाले है और हमसे पुरानी रंजिश रखते चले आते हैं, ने उसके पिता को घेर कर रोक लिया और कहने लगे कि साले हरामजादे कई दिनो से तेरी फिराक में थे आज मिला है, जिन्दा नहीं बचेगा। अजय ने अपने हाथ में लिए हुए पाठल का वाद उल्टी तरफ से पिता जी पर किया जिससे उनके चोटो आयी, और बाकी लोगो ने भी अपने हाथो में लिए हुए डंडो से पिता जी को जान से मारने की नियत से बुरी तरह मारपीट किया। जिससे शरीर पर काफी चोटे आयी । वहां पर सडक निर्माण देखने के लिए तेल्लूराम , जितेन्द्र आदि लोगो ने घटना देखी और मेरे पिता को बडी मुश्किल से बचाया । जाते-जाते ये सभी लोग आईन्दा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकियां देकर भाग गये। सचिन ने बताया कि उसके पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर दीपक ने गाँव के ही विजयपाल , सचिन, शिवकुमार के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि उक्त तीनों के खिलाफ थाना बहादराबाद में धारा 326 का मुकदमा दर्जन है जो इस समय कोर्ट रोशनाबाद में चल रहा है इस केस में प्रार्थी के चाचा सोरण गवाह है । तीनों लोग पहले भी हमारे साथ मारपीट कर चुके है और धमकी देते है कि यदि हमारे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी तो जान से मार देगे । दीपक ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 6 बजे मेरा चचेरा भाई खेत पर गया तो उपरोक्त लोग हमारे खेत की डोल काट रहे थे तथा हमारे खेत में पानी भर रखा था । मेरे चचेरे भाई ने इन्हे जब खेत की डोल काटने से मना किया तथा खेत में पानी भरने को पूछा तो यह लोग मेरे चचेरे भाई अशवनी को माँ-बहन की गंदी-2 गलियां देने लगे कि तू साले बडा नेता बनता है तथा तुम्हारा बाप भी हमारे खिलाफ गवाह बना हुआ है। कहते हुए अपने हाथो में लिये फावडों से जान से मारने की नियत से मारपीट शुरू कर दी । वहीअपने खेतो में काम कर रहे किशनपाल,सतीश आदि लोगो ने बडी मुश्किल से उसके भाई की जान बचायी । यह जाते हुए धमकी देकर गये कि आज तो बच गया मौका मिलने पर जान से मार देगें। अशवनी को काफी चौटे आयी । पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगो के खिलाफ प्रभावी धाराओं में दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई थी। मुकदमदृज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




