न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार। लकसर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजीव रौथान बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशों को सत प्रतिशत तमिल किए जाने हेतु निर्देश जारी किया था। इसके निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें वीरेंद्र सिंह ने की कोतवाली लकसर, अनूप पोखरियाल कोतवाली लकसर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा वारंटी कय्यूब पुत्र अय्यूब निवासी धनपुरा थाना पाथरी जिला हरिद्वार को उसके मसकन पर दबीश देकर गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त को निम्न अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




