Uncategorized

76.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

76.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। लकसर नशा तस्करों के विरुद्ध लक्सर पुलिस और CUI टीम तथा एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त करवाई 76. 39 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने के लिए अवैध स्मैक / अवैध शराब /चरस, गांजा आदि तस्करों की धर पकड़ पड़े हेतु चलाने के निर्देश जारी किया था l उपरोक्त अभियान को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा एंटी नारकोटिक टीम हरिद्वार तथा CIU रुड़की संयुक्त टीम गठित कर सघन चेकिंग एवं सुरागऱसी, पताऱसी करते हुए 27. 4.2025 को लादपुर निवासी आकिल पुत्र मकसूद को 79.36 ग्राम अवैध स्मैक मय एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ लादपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु०अ० स० 449/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल है उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह कोतवाली लक्सर, हे०का ० शूरवीर कोतवाली लकसर, का० बिरेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर, CIU टीम रुड़की जिला हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *