शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया गया था। जिसके अनुपालन में दिनांक 26.4.2025 को कोतवाली लक्सर क्षेत्र में गांव मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के ही लोगों के साथ लड़ झगड़ कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्ति दीपक कुमार पुत्र तेल राम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को लक्सर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्ति दीपक कुमार पुत्र तेलुगू राम को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभी के विरुद्ध थाना पर धारा 170 बी० एन० एस० एस० के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




