10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक तस्कर धर दबोचा। लकसर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए, निर्देश जारी किया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें कनिष्ठ अरविंद चौहान कोतवाली लक्सर कनिष्ठ मदन वर्मा कोतवाली लकसर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित की गई , टीम द्वारा सक्रिय रहकर चौकी सुल्तानपुर क्षेत्र से शराब तस्कर मदनलाल पुत्र मललड निवासी ग्राम रामनगर रविदास मंदिर सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से मदनलाल पुत्र मल्लड रामनगर रविदास मंदिर सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध, मु०अ० स० 441/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है



