Haridwar News Uncategorized

Pathri news

इब्राहिमपुर में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

भक्तनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इब्राहिमपुर गांव में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जयंती समारोह में इब्राहिमपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय लंबा, पत्रकार मित्र पाल, डॉक्टर गोविंदा, विकास कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की विशेष शोभा जिला पंचायत सदस्य छोटू कुमार की उपस्थिति से और बढ़ गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए समानता और अधिकारों की आवाज थे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से बाबा साहेब की नीतियों और विचारों पर चलने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता और संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।
अगर बात करें शोभा यात्रा की तो शोभायात्रा ना निकल कर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने गांव में अमन शांति के लिए
बाबा साहेब की 134वीं जयंती स्टेज लगाकर मनाई ।ताकि किसी अन्य समुदाय को कोई दिक्कत या परेशानी ना हो। इस पर ग्रामीणों ने उनको ढेर शुभकामनाएं और बधाई दी इस प्रोग्राम में सैकड़ो ग्रामीण और मातृशक्ति मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *