Uncategorized

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पराक्रम दिवस पर मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड ने किया आयोजन

सुभाषगंज स्थित प्रतिमा स्थल पर आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने अपने साथियों के साथ नेता जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया और “नेता जी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें” के जयघोष लगाए।

कार्यक्रम के दौरान तहसील कैंप कार्यालय में भी एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाजसेवी एडवोकेट नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में राष्ट्रभक्तों और अधिवक्ताओं ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नेता जी का बलिदान याद किया
इस अवसर पर एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा, “नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन कर फिरंगियों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उनका साहस और देशप्रेम आज भी हमें प्रेरणा देता है।” उन्होंने यह भी कहा कि 18 अगस्त 1945 को हुए नेता जी के विमान हादसे के षड्यंत्र की आज तक पूरी तरह जांच नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मांग की कि इस मामले की फाइल को पुनः खोलकर सच्चाई सामने लाई जाए।

नेता जी के सम्मान में पराक्रम प्रतिमा का किया स्वागत
एडवोकेट जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले पर स्थापित नेता जी की पराक्रम प्रतिमा के लिए उनका आभार व्यक्त किया और सभी को नेता जी के राष्ट्रप्रेम के आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ दिलाई।

विशेष कविताओं और विचारों का हुआ आदान-प्रदान
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अनिल वर्मा ने नेता जी पर एक कविता सुनाई। इस मौके पर अन्य प्रमुख व्यक्तियों में अक्षय प्रताप, अनिल सिंघल, ललित गोयल, विपिन सिंघल, कृष्णदत्त धीमान, अधिवक्ता अशोक कुमार, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, अमर सिंह धीमान, मदन श्रीवास्तव, और जितेंद्र कश्यप शामिल थे।

नेता जी की जयंती पर इस आयोजन ने राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति उनके योगदान को याद करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *